लाइव न्यूज़ :

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले

By भाषा | Updated: January 31, 2021 10:23 IST

Open in App

आइजोल, 31 जनवरी मिजोरम में दो बच्चों तथा 82 वर्षीय एक बुजुर्ग सहित छह और लोगों के कारोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,372 हो गई है।

इस संबंध में एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि संक्रमण के इन छह नए मामलों में से पांच मामले आइजोल जिले में सामने आए और एक मामला कोलासिब जिले में सामने आया।

अधिकारी ने बताया कि 82 वर्षीय मरीज में संक्रमण के लक्षण हैं, लेकिन शेष पांच संक्रमित लोगों में लक्षण नहीं हैं।

मिजोरम में इस समय 40 संक्रमित लोग उपचाराधीन हैं और 4,323 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

राज्य में कोविड-19 से अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके साथ ही राज्य में अब तक 2,07,184 नमूनों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से शनिवार को 1,208 नमूनों की जांच की गई।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. ललजावमी ने बताया कि शनिवार को 849 लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 रोधी टीका लगाने के लिए 14,607 स्वास्थ्यकर्मी पंजीकृत हैं, जिनमें से कुल 9,346 लोगों को शनिवार तक ‘कोविशील्ड’ टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह