मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के छह नए मामले

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:29 IST2021-07-24T21:29:09+5:302021-07-24T21:29:09+5:30

six new cases of corona virus in madhya pradesh | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के छह नए मामले

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के छह नए मामले

भोपाल, 24 जुलाई मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,738 पर पहुंच गयी है । यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना से मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,512 है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण के 149 मरीज उपचारधीन हैं ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 7,91,738 संक्रमितों में से अब तक 7,81,077 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को 8,79,508 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये और इसी के साथ प्रदेश में अब तक 2,77,07,815 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: six new cases of corona virus in madhya pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे