लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में छह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 16:34 IST

Open in App

रायपुर, तीन अक्टूबर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में छह नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से चार पर नकद इनाम घोषित था। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार आत्मसपर्मण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि वे पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘लोन वर्राटू’ से प्रभावित हैं और माओवादियों की ‘‘खोखली’’ विचारधारा से निराश हैं।

उन्होंने बताया कि ये नक्सली माओवादियों की बरसूर एरिया कमेटी में सक्रिय थे।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि उन लोगों ने पुलिस एवं सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष समर्पण किया।

उन्होंने बताया कि समर्पण करने वालों में मुन्ना पदामी (24), पंडरु पदामी (27), रोंडा वेको (25) तथा सोंकू अलामी (47) पुलिस दल पर हमले एवं नागरिकों के साथ लूट की कई अलग अलग घटनाओं में शामिल थे।

पल्लव ने बताया कि इन चारों के सिर पर दस-दस हजार रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि समर्पण करने वालों में आयतु नेताम (30) और राजू उर्फ माता नेताम (28) भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों को माओवादियों के पोस्टर एवं बैनर लगाने का काम दिया जाता था।

उन्होंने बताया कि सभी छह उग्रवादी बरसूर पुलिस थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और ये लोग माओवादियों के मिलिशिया सदस्य के रूप में काम करते थे।

इस समर्पण के साथ ही लोन वर्राटू (घर वापसी) के तहत अब तक 437 नक्सली हिंसा छोड़ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos