लाइव न्यूज़ :

एक महिला नक्सली समेत छह नक्सली गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 9, 2020 23:01 IST

Open in App

बीजापुर, नौ नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक महिला नक्सली समेत छह नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बीजापुर जिल के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र में तीन नक्सलियों को तथा बासागुड़ा थाना क्षेत्र में तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत पामेड़ और बासागुड़ा थाना क्षेत्र से रविवार को सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। दल जब पामेड़ क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ से वापस आ रहा था तब दामावरम गांव के करीब सुरक्षा बलों ने तीन नक्सलियों को पकड़ लिया। नक्सली पुलिस दल को क्षति पहुँचाने के लिए बारूदी सुरंग लगा रहे थे।

सुरक्षा बलों ने रविवार को पामेड़ क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों से पाइप बम, वायर, बैटरी और, स्वीच बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वहीं एक अन्य घटना में बासागुड़ा थाना से निकले पुलिस दल ने छुटवाई गांव से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग लगाने समेत अन्य नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू