सिंधुदुर्ग के भाजपा के छह नगर पंचायत सदस्य शिवसेना में हुए शामिल

By भाषा | Updated: February 10, 2021 00:08 IST2021-02-10T00:08:01+5:302021-02-10T00:08:01+5:30

Six Nagar Panchayat members of Sindhudurg BJP join Shiv Sena | सिंधुदुर्ग के भाजपा के छह नगर पंचायत सदस्य शिवसेना में हुए शामिल

सिंधुदुर्ग के भाजपा के छह नगर पंचायत सदस्य शिवसेना में हुए शामिल

मुंबई, नौ फरवरी महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के सिंधुदुर्ग जिले में वाभवे-वैभववाडी नगर पंचायत के भाजपा के छह सदस्य मंगलवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में यहां शिवसेना में शामिल हो गए। इसे भाजपा के लिए एक झटका माना जा रहा है।

नगर पंचायत कंकवली विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है और यहां से भाजपा के नीतीश राणे विधायक हैं। नगर पंचायत में 17 सदस्य हैं और सभी भाजपा से हैं। अब उसके सदस्यों में छह की कमी आ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six Nagar Panchayat members of Sindhudurg BJP join Shiv Sena

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे