लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना से छह और मरीजों की मौत, 88 नये मामले मिले

By भाषा | Updated: July 16, 2021 23:51 IST

Open in App

लखनऊ, 16 जुलाई उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को छह और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई जबकि 88 नये मरीज पाए गये।

शुक्रवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार पिछले 24 घंटे में छह और कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद अब तक कुल मरने वालों की संख्या 22,711 हो गई, जबकि 88 नये मरीज मिलने के बाद प्रदेश में अब तक के कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 17,07,741 पहुंच गया है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में कानपुर में दो और अमेठी, उन्नाव, औरैया और जालौन से एक-एक मरीज की मौत हुई है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 88 नए मामले सामने आए जबकि 140 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की कुल संख्या 16,83,691 हो गई है।

प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 1,339 है और राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अब 98.6 प्रतिशत है। प्रसाद ने कहा कि राज्य में अब तक कोविड-19 के लिए 6.18 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिसमें पिछले दिन 2.6 लाख से अधिक परीक्षण किए गए थे। चल रहे कोविड टीकाकरण के बारे में उन्होंने कहा कि राज्य में कुल 3.95 करोड़ खुराक दी गईं। इससे पहले कोविड की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया गया कि अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, ललितपुर, महोबा और श्रावस्ती अब कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। पिछले कुछ दिनों में 75 जिलों में से 38 जिलों में कोई ताजा मामला नहीं मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल