लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना से छह और मरीजों की मौत, 843 नये संक्रमित

By भाषा | Updated: December 27, 2020 20:29 IST

Open in App

जयपुर, 27 दिसंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 843 नये मामले रविववार को सामने आये इससे अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,05,360 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से छह और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्‍या 2,670 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और मौत हुई हैं। जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2670 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 497, जोधपुर में 285, अजमेर में 219, बीकानेर में 165, कोटा में 164, भरतपुर में 119, उदयपुर में 109, पाली में 109 और सीकर में 95 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि रविवार को राज्य में 1168 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हुए इससे राज्य में अब तक कुल 2,91,533 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही रविवार को संक्रमण के 843 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,05,360 हो गयी जिनमें से 11,157 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 130, अलवर में 83, कोटा में 76, उदयपुर में 67, जोधपुर में 66 व डूंगरपुर में 62 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं