लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस से छह और मरीजों की मौत, 770 नये मामले सामने आये

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:07 IST

Open in App

जयपुर, 30 दिसंबर राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बुधवार को 770 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,07,554 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से छह और लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतकों की संख्‍या 2689 हो गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से छह और लोगों की मौत हुई हैं जिससे मृतकों की संख्या अब बढ़कर 2689 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 500, जोधपुर में 288, अजमेर में 219, बीकानेर में 166, कोटा में 165, भरतपुर में 120, उदयपुर में 110, पाली में 109 और सीकर में 96 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में 1142 लोग इस महामारी से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 2,95,030 लोग ठीक हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अभी 9,835 रोगियों का इलाज चल रहा है। नये मामलों में जयपुर में 136, जोधपुर में 101, कोटा में 53, भीलवाडा में 44, उदयपुर में 39, नागौर में 38, पाली में 33 नये संक्रमित शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता