लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से छह और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: November 11, 2020 19:57 IST

Open in App

पटना, 11 नवंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1162 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग से बुधवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना में चार तथा गोपालगंज एवं सारण जिले में एक मरीज की मौत हो गयी।

बिहार में मंगलवार अपराहन चार बजे से बुधवार चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 702 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में अबतक इस रोग से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,24,977 हो गयी।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,30,687 नमूनों की जांच की गयी और 821 मरीज ठीक हुए ।

बिहार में अब तक 1,23,74,768 नमूनों की जांच की गयी है और 2,17,422 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में अभी 6392 मरीजों का इलाज चल रहा है और मरीजों के स्वस्थ होने की दर 96.64 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है