लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे पर छह और अंतरराष्ट्रीय यात्री कोविड से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर “जोखिम वाले” देशों से पहुंचे छह और यात्री बृहस्पतिवार को जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इनमें से एक यात्री हाल में दक्षिण अफ्रीका की यात्रा भी कर चुका है।

एक अधिकारी ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे एयर फ्रांस की उड़ान से आए 243 लोगों में से तीन जांच में संक्रमित पाए गए। अधिकारी ने बताया कि लंदन से आए दो लोग भी कोविड से संक्रमित पाए गए हैं।

अधिकारी के मुताबिक, एक अन्य मुसाफिर दक्षिण अफ्रीका के जोहानिस्बर्ग में करीब हफ्ते भर रहा और तंजानिया से दोहा गया और फिर वहां से दिल्ली आया। यह यात्री भी संक्रमित पाया गया है। वायरस का नया स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में ही सामने आया है।

इन छह यात्रियों के नमूनों को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के पास यह पता करने के लिए भेजा गया है कि क्या यह संक्रमण कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ का है या नहीं। वायरस के इस स्वरूप को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ‘चिंताजनक प्रकार’ घोषित किया है।

मंगलवार की रात से देश में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कड़े नियम लागू होने के बाद से “जोखिम वाले” देशों से आए अब तक कुल 10 लोग जांच में संक्रमित पाए गए हैं।

इन सभी संक्रमितों को लोक नायक अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां ऐसे मरीजों के उपचार के वास्ते एक अलग वार्ड बनाया गया है।

केंद्र के अनुसार, जोखिम वाले देशों में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बॉब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल आदि हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा