महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के छह और मामले सामने आये, मामलों की कुल संख्या 54 हुई

By भाषा | Updated: December 19, 2021 21:36 IST2021-12-19T21:36:57+5:302021-12-19T21:36:57+5:30

Six more cases of Omicron were reported in Maharashtra, taking the total number of cases to 54 | महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के छह और मामले सामने आये, मामलों की कुल संख्या 54 हुई

महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के छह और मामले सामने आये, मामलों की कुल संख्या 54 हुई

मुंबई, 19 दिसंबर महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से छह व्यक्ति संक्रमित पाये गये जिससे राज्य में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 54 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग ने एक बयान में कहा कि इनमें से दो रोगियों का तंजानिया की यात्रा का इतिहास था, दो अन्य इंग्लैंड से और एक पश्चिम एशिया से लौटा था। इनमें से पांचों का टीकाकरण हो चुका है और इनमें से दो मरीज महिलाएं हैं। एक और नया मरीज पुणे जिले के जुन्नार का पांच वर्षीय एक लड़का है।

बयान में कहा गया है, ‘‘आज कुल छह मामले सामने आये - उनमें से चार मुंबई में हवाई अड्डे की स्क्रीनिंग के दौरान पाए गए। इन चार मरीजों में एक मुंबई, दो कर्नाटक और एक औरंगाबाद का है जबकि दो का तंजानिया की यात्रा का इतिहास था, दो अन्य ने इंग्लैंड की यात्रा की थी।’’

इसमें कहा गया है कि चारों फिलहाल मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में पृथकवास में हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। मरीजों की उम्र 21 से 57 साल के बीच है।

विभाग ने बयान में कहा, ‘‘पांच साल के एक लड़के, जो पुणे जिले के जुन्नार के दुबई यात्रियों के करीबी संपर्क में है, में ओमीक्रोन स्वरूप का पता चला है।’’

पुणे शहर के पास पिंपरी चिंचवड बस्ती में, पश्चिम एशिया की यात्रा के इतिहास वाला 46 वर्षीय एक व्यक्ति इस स्वरूप से संक्रमित पाया गया है। मरीज में हल्के लक्षण हैं और फिलहाल वह एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six more cases of Omicron were reported in Maharashtra, taking the total number of cases to 54

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे