लाइव न्यूज़ :

तेलुगू अकादमी एफडी धोखाधड़ी मामले में छह और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 6, 2021 19:39 IST

Open in App

हैदराबाद, छह अक्टूबर हैदराबाद में तेलुगू अकादमी की सावधि जमा राशि से जुड़े करोड़ों रूपये के घोटाले के मुख्य सूत्रधार समेत छह और व्यक्तियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस अब तक 10 लोगों को गिरफ्त में ले चुकी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अकादमी के निदेशक की शिकायत के आधार पर पिछले सप्ताह चार लोग गिरफ्तार किए गये थे जिनमें एपी मर्केंटाइल कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के अध्यक्ष/प्रबंध निदेशक, दो अन्य कर्मी तथा एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के मुख्य प्रबंधक शामिल हैं। अकादमी के सावधि जमा (एफडी) खातों को बंद कर 43 करोड़ रूपये निकाल लेने की शिकायत की गयी थी।

अकादमी एक सरकारी एजेंसी है जो विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लिए पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण का कामकाज देखती है।

पुलिस ने बताया था कि अन्य आरोपियों द्वारा तैयार फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुख्य प्रबंधक ने अकादमी के सावधि जमा खातों को बंद कर दिया एवं बिना जरूरी जांच किये एपी मर्केंटाइल कॉपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के खाते में रकम अंतरित कर दी।

हैदराबाद पुलिस द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार धोखाधड़ी के सूत्रधार साई कुमार, अकादमी के लेखांकन अधिकारी और एक अन्य सरकारी बैंक के प्रबंधक समेत छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार पहले भी ऐसी ही धोखाधड़ियों में कथित रूप से शामिल कुमार को एक एजेंट तब संपर्क करता था जब अकादमी को एफडी बनाने की जरूरत होती थी और वह अन्य आरोपी को अकादमी के लेखांकन अधिकारी से चेक लेने के लिए भेजता था।

उसके बाद चेक एवं अनुरोध पत्र जमा किये जाते थे और आरोपी अन्य सहयोगियों की मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार करते थे। ये दस्तावेज बैंक को भेजे जाते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे