लाइव न्यूज़ :

नोएडा में मादक पदार्थ बेचने के आरोपी छह बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 12, 2021 16:30 IST

Open in App

नोएडा, 12 जून गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने अवैध रूप से मादक द्रव्य बेचने के आरोपी छह लोगों को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि शनिवार को एक सूचना के आधार पर थाना बीटा-2 पुलिस ने जगत फार्म के पास से नाजिम और अरशद को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के एक अन्य मामले में कल्याण उर्फ जुल्फिकार को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा शराब तस्करी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने शाहरुख, राजवीर सिंह और अमर सिंह नामक शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शाहरुख के पास से 60 पव्वा, राजवीर के पास से 54 पव्वा और अमर के पास से 60 पव्वा देसी शराब बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह