लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में वांछित काला जठेड़ी के गिरोह के छह सदस्य पकड़े गए

By भाषा | Updated: May 26, 2021 20:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली पुलिस ने वांछित अपराधी काला जठेड़ी के गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा है।पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार दो आरोपियों की पहचान हरियाणा के झज्जर निवासी मंजीत (22) और हरियाणा के रोहतक निवासी मोहित गिल (24) के तौर पर हुई है। बाकी चार नाबालिग हैं।

पुलिस ने बताया कि 20 मई को सूचना मिली थी कि बवाना इलाके में मोहित लांबा नामक व्यक्ति गोली लगने से जख्मी हो गया है। पुलिस ने उसे एमवी अस्पताल पहुंचाया। लांबा कुतुबगढ़ गांव का निवासी है।

लांबा ने बताया कि निखिल ने उसे कटेवरा नहर पर बुलाया था। लांबा जब वहां पहुंचा तो निखिल वहां पांच लोगों के साथ मौजूद था और उसने गोली चला दी।

किसी तरह वहां से भागकर लांबा ने जान बचायी।

जांच के दौरान पता चला कि प्रिंस नामक व्यक्ति ने नाबालिग आरोपियों को कुतुबगढ़ के पास अपनी मोटरसाइकिल दी। प्रिंस ने बताया कि उसे जठेड़ी के साथी प्रियव्रत ने हत्या में नाबालिगों की मदद करने को कहा।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तरी दिल्ली) रंजन सिंह ने बताया, ‘‘गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने बवाना इलाके में मामले में संलिप्त छह लोगों को पकड़ा।’’

आरोपी मोहित गिल ने बदमाशों को कारतूस और हथियार मुहैया कराए थे। बदमाशों के पास से छह पिस्तौल, 33 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित