लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में एक ही परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत पाए गए

By भाषा | Updated: November 11, 2020 23:31 IST

Open in App

बलांगीर (ओडिशा), 11 नवंबर ओडिशा के बलांगीर जिले में बुधवार को एक ही परिवार के छह सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। इनमें चार बच्चे शामिल हैं।

यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

पुलिस दल ने पटनागढ़ पुलिस थानाक्षेत्र के सनरापाड़ा गांव के एक घर से बुलु जानी (50), उनकी पत्नी ज्योति (48) और उनके दो बेटों एवं दो बेटियों के शव बरामद किए। बच्चों की उम्र दो साल से 12 वर्ष के बीच है।

पटनागढ़ पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक के. प्रियंका रौत्रे ने कहा कि अभी यह साफ नहीं हो सका है कि यह आत्महत्या का मामला है अथवा हत्या का।

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया और जांच के तहत घर की पड़ताल की ताकि घटना के कारणों एवं परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

अधिकारी ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना का पता उस समय चला, जब स्थानीय लोगों ने लंबे समय से घर को अंदर से बंद पाया और पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोरंजन प्रधान ने कहा कि मामले की जांच के लिए विशेष दल गठित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?