लाइव न्यूज़ :

मेदिनीनगर में आपराधिक गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 13, 2021 20:12 IST

Open in App

मेदिनीनगर, 13 नवम्बर झारखंड के मेदिनीनगर में पुलिस ने शनिवार को डब्लू सिंह उर्फ गौतम कुमार सिंह के गिरोह के आधा दर्जन अपराधियों को धर दबोचा।

पलामू के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने यहां निजी बस पड़ाव क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर आपराधिक सरगना डब्ल्यू सिंह उर्फ गौतम कुमार सिंह के गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके पास से अनेक अवैध सामग्री के साथ साथ 23 हजार रुपये नकद भी बरामद किये गये। डब्ल्यू सिंह फिलहाल फरार है ।

सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधी डब्ल्यू सिंह के नाम पर बस पड़ाव एवं शहर के कारोबारियों से रंगदारी टैक्स वसूलने का काम करते थे । उन्होंने बताया कि यह गिरफ्तारी खुफिया सूचना के आधार पर की गयी है ।

सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मनीष दुबे (38), मुकेश कुमार सिंह (38) रशीद तबरेज उर्फ बिट्टू अंसारी (46), सुरेन्द्र तिवारी (45), संजीव कुमार सिंह (32) और धर्मेन्द्र कुमार (49) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने इनके पास से आज सुबह वसूली गयी रंगदारी के 23000 रुपये के साथ एक मोबाइल बरामद किया है । गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और मुख्य अपराधी डब्लू की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग