लाइव न्यूज़ :

छह माओवादियों ने आंध्र प्रदेश पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:33 IST

Open in App

अमरावती, 12 अगस्त प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के एक मंडल कमांडर समेत छह प्रमुख सदस्यों ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस महानिदेशक डी जी सवांग ने यह जानकारी दी।

डीजीपी ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मंडल कमांडर चिक्कुडु चिन्ना राव उर्फ सुधीर पर पांच लाख रुपये का इनाम था जबकि दो एरिया कमिटी के सदस्यों (एसीएम) वंथला वन्नू उर्फ महिता और मदाकम सोमिदी पर चार-चार लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले छह माओवादियों में से चार पड़ोसी छत्तीसगढ़ से हैं। पिछले 15 वर्षों से गुप्त रूप से काम कर रहा सुधीर 14 हत्याओं और 11 मुठभेड़ समेत 93 वारदातों में शामिल है।

सवांग ने बताया कि जनता के समर्थन में कमी आना और आदिवासी कैडर के खिलाफ शीर्ष माओवादियों द्वारा भेदभाव करना इस आत्मसमर्पण की वजहें रही। उन्होंने कहा, ‘‘आंध्र-ओडिशा सीमा पर हालात बदल गए हैं जिससे माओवादियों की गतिविधि कम हो गयी है और जनता पर उनका प्रभाव भी कम हो गया। स्थानीय आदिवासियों और जनजातियों से नए लोगों की भर्ती न होने के कारण वे अपनी गतिविधियों को बनाए रखने में मुश्किल का सामना कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश में वामपंथी चरमपंथ में काफी कमी आयी है। वामपंथी चरमपंथ अब विशाखापत्तनम और पूर्वी गोदावरी जिलों तक सीमित है। पिछले दो वर्षों में माओवादियों की संख्या 140 से कम होकर 54 हो गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos