लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में झींगा केंद्र में एक हादसे में छह मजदूरों की मौत

By भाषा | Updated: July 30, 2021 12:50 IST

Open in App

अमरावती, 30 जुलाई आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के रेपल्ले में शुक्रवार को तड़के एक झींगा पालन केंद्र में कथित तौर पर शॉर्ट-सर्किट होने से छह प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई।

गुंटूर जिले के पुलिस अधीक्षक विशाल गुन्नी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि शॉर्ट-सर्किट होने के कारण आग लग गई।

गुन्नी ने कहा, ‘‘ हमारी ‘क्लू टीम’ मौके पर मौजूद है और फोरेंसिक सबूत एकत्रित कर रही है। वहां ब्लीचिंग पाउडर और अन्य अवशेष भी मिले हैं। हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रहे हैं।’’

‘क्लू टीम’ को घटना से जुड़े सभी सबूतों को एकत्रित करना होता है।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया कुछ भी ‘‘संदिग्ध नहीं’’ दिख रहा है।

गुन्नी ने कहा, ‘‘ हादसे के कारण का पता लगाने के लिए हम बिजली विभाग और अन्य विभाग के कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं।’’

एसपी ने बताया कि झींगा पालन केंद्र के मालिक और प्रबंधक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। हादसे में मारे गए सभी मजदूर ओडिशा से थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं