लाइव न्यूज़ :

झांसी में दीवार गिरने से छह मजदूरों की मौत, दिल्ली में इमारत की छत ढहने से एक महिला की मृत्यु, आठ घायल

By भाषा | Updated: January 5, 2020 00:57 IST

झांसी में श्रम विभाग की पहल पर हर मृतक के परिजन को तीन लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद दीवार निर्माण करा रहे व्यक्ति की ओर से दी जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन भी आर्थिक मदद देगा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के बरुआसागर क्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुरा में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक बच्ची सहित छह मजदूरों की मौत हो गई एवं छह अन्य लोग घायल हो गये।दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक इमारत की छत ढह जाने से 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और पांच बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए।

उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद के बरुआसागर क्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुरा में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक बच्ची सहित छह मजदूरों की मौत हो गई एवं छह अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि मृतकों में सुखलाल (36), सुनीता (35), उनकी डेढ़ साल की बच्ची पूजा, उमा (30) और कमलेश (40) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

श्रम विभाग की पहल पर हर मृतक के परिजन को तीन लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद दीवार निर्माण करा रहे व्यक्ति की ओर से दी जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन भी आर्थिक मदद देगा।

लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद झांसी में बरुआसागर थाना क्षेत्र स्थित लक्षमणपुरा में एक स्टोन क्रशर की चहारदीवारी गिरने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल दुर्घटना स्थल पर व्यापक राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाये तथा पीड़ितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध करायी जाये। मुख्यमंत्री ने हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

दिल्ली में इमारत की छत ढही : एक की मौत, आठ लोग घायल

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक इमारत की छत ढह जाने से 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और पांच बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल विभाग के मुताबिक उन्हें दोपहर बाद तीन बजे इस घटना के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां भेजी गईं। उन्होंने बताया कि प्रथम मंजिल की छत ढह गई।

इस घटना में घायल हुए नौ लोगों को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि घायल लोगों की पहचान दुलारी देवी (47), राखी (30), धर्मेंद्र (30), अखिल (तीन), सोनम (12), कन्नू (8), आकांश (6), संजीव (11) और रानी (30) के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि इस घटना में घायल दुलारी देवी (47) की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भवन के मालिक की पहचान गिरधारीलाल कटारिया के तौर पर हुई है जो 2012 में बीएसईएस से सेवानिवृत्त हुए थे।

टॅग्स :ईमारत गिरने की दुर्घटनाझाँसीदिल्लीलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?