लाइव न्यूज़ :

बिहार में संदिग्ध परिस्थितियों में छह की मौत

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:59 IST

Open in App

नवादा, बेगूसराय, पटना, 31 मार्च बिहार के नवादा और बेगूसराय जिलों में संदिग्ध परिस्थितियों में छह लोगों की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र कुमार से नवादा जिले में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों के मरने की चर्चा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस जिले में चार लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की मंगलवार की रात सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासन के लोग वहां पहुंच गए हैं । उन्होंने कहा कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मृत्य के कारणों के बारे में बताया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस सभी दृष्टिकोण (जहरीली शराब सेवन सहित) से मामले की जांच कर रही है।

नवादा जिला में जहरीली शराब के सेवन से कुछ लोगों के बीमार पड़ने की खबर के बारे में पूछे जाने पर जितेंद्र ने कहा कि वहां से सात लोगों को इलाज के लिए पटना लाए जाने के बारे में जानकारी मिली है ।

बगूसराय जिले में दो लोगों के जहरीली शराब के सेवन से मौत की खबर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वहां भी संदेहास्पद परिस्थिति में दो लोगों के मरने की बात सामने आयी है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा ।

उल्लेखनीय है कि बिहार में अप्रैल 2016 से ही पूर्ण शराबबंदी लागू है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह