लाइव न्यूज़ :

नोएडा में सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, चलती कार में लगी आग

By भाषा | Updated: December 13, 2021 15:50 IST

Open in App

नोएडा, 13 दिसंबर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, जिससे कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसके अलावा जनपद के विभिन्न जगहों पर हुए अन्य सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि सोमवार सुबह आठ बजे के करीब नोएडा से आगरा की तरफ जाते समय एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। उन्होंने बताया कि कार में दिल्ली निवासी एक महिला समेत चार लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना में गौरव तथा लव कुश की मौके पर मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि कार में सवार लता तथा कुणाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को वहां से हटाया तथा यातायात को सुचारू रूप से संचालित किया। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर काफी देर तक यातायात जाम रहा।

वहीं, थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह एक मोटरसाइकिल को अज्ञात कार चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-3 में हुए एक सड़क हादसे में राजेंद्र कुमार (30) की मौत हो गई जबकि थाना रबूपुरा क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अजय नामक शख्स की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 में हुई एक दुर्घटना में मनन शर्मा की मौत हो गई।

वहीं, दादरी थाना क्षेत्र के कस्बा दादरी मे चलती कार में आग लग गई। कार चालक समेत दो लोगों ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। आग बुझाने के प्रयास में चालक का हाथ झुलस गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दादरी के गढ़ी गांव का रहने वाला गुलफान रविवार को अपनी कार टैक्सी स्टैण्ड पर लेकर जा रहा था कि अचानक चलती कार में आग लग गई। राहगीरों ने चालक को आग लगने की सूचना दी। कार चालक गुलफान और उसमें सवार व्यक्ति ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। चालक ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान उसके हाथ झुलस गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया।

इस बीच, सेक्टर-45 स्थित बड़े नाले में सुबह दो गो-वंश गिर गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग तथा थाना सेक्टर-39 पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों को बाहर निकाला।

सेक्टर-39 के थानाध्यक्ष राजीव बालियान ने बताया कि सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-45 के बड़े नाले में एक गाय तथा एक सांड गिर गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने क्रेन की सहायता से दोनों को सकुशल बाहर निकाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह