लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:36 IST

Open in App

नोएडा, 14 जून उत्तर प्रदेश में जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया थाना फेस-2 क्षेत्र के नगला तिराहे के पास रविवार को हुए एक सड़क हादसे में उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी मोहन सिंह की मौत हो गई। थाना फेस-2 पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के एच्क्षर गांव के पास बाइक सवार भगवान सिंह को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, थाना ईकटेक- प्रथम क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में देवेंद्र सिंह (35) की मौत हो गई। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे कि तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस- वे पर रविवार को हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कार में सवार होकर दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी एक ही परिवार के सोनू, प्रताप सिंह, सतपाल सिंह, संतोष कुमार (सोनू का मामा), उषा देवी (सोनू की मां) आदि जनपद औरैया के बिधूना से यमुना एक्सप्रेस- वे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। थाना बीटा-2 क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े एक खराब ट्रक से उनकी कार जा टकराई।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने संतोष, उषा तथा सतपाल को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पिता-पुत्र सोनू तथा प्रताप की हालत नाजुक बनी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos