लाइव न्यूज़ :

सड़क दुर्घटना में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दूर के रिश्तेदार सहित छह की मौत, 4 अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 16, 2021 20:12 IST

Open in App

जमुई/लखीसराय, 16 नवंबर बिहार के लखीसराय जिले के हलसी थाना अंतर्गत पिपरा गांव के समीप मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा जाने से कार सवार छह व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दूर के रिश्तेदार शामिल हैं। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।

पुलिस ने बताया कि ट्रक में एलपीजी सिलेंडर लदे थे। लखीसराय के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सुशील कुमार ने बताया कि मृतकों में लालजीत सिंह (40), अमित शेखर (30), रामचंद्र सिंह (38), बीबी देबी (32) और अनीता देवी (31) तथा वाहन चालक प्रीतम कुमार (27) शामिल है। लालजीत सिंह दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दूर के रिश्तेदार हैं।

एसपी कुमार ने बताया कि इस हादसे में जख्मी हुए चार व्यक्तियों में से दो की स्थिति गंभीर होने के मद्देनजर उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है जबकि दो अन्य का इलाज लखीसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कार सवार सभी लोग पटना से जमुई जिले के खैरा थाना अंतर्गत अपने गांव भंडरा जा रहे थे। उन्होंने बताया कि ये लोग लालजीत सिंह की पत्नी गीता देवी के इलाज के लिए पटना गए थे। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान गीता देवी की मृत्यु हो जाने पर उनका अंतिम संस्कार कराने के बाद वे अपने गांव लौट रहे थे, रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?