लाइव न्यूज़ :

मप्र के बैतूल जिले में बस और ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, 25 घायल

By भाषा | Updated: December 1, 2021 18:40 IST

Open in App

बैतूल, एक दिसंबर मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार को एक यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 अन्य घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जिले के मुलताई थाना प्रभारी सुनील लता ने कहा कि हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर मुलताई-प्रभातपट्टन मार्ग पर नरखेड़ा गांव के पास दोपहर को हुआ। प्रभातपट्टन से मुलताई जा रही एक निजी यात्री बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन पलट गए।

उन्होंने कहा कि बस चालक सहित छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 25 यात्री घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायलों को इलाज के लिस पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के वरुद शहर ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बस चालक शेख राशिद (65), छाया पाटिल (40), सुनील पिपर्डे (45), भीमराव धोटे (60), देवराज पंडोले (60) और तेजस्वी (19) के तौर पर हुई है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अधिकारियों को घायलों का उचित उपचार कराने और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह