लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु, 15 घायल

By भाषा | Updated: June 28, 2021 18:39 IST

Open in App

रायगढ़, 28 जून छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु हो गई तथा लगभग 15 अन्य घायल हो गए।

जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि धर्मजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिसरिंगा गांव के पास आज सामान से लदे एक ट्रक और पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में पिकअप सवार छह लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 15 अन्य घायल हो गए।

सिंह ने बताया कि जिले के छाल निवासी ग्रामीण एक पिकअप में सवार होकर शादी समारोह से लौट रहे थे और जब उनका वाहन सिसरिंगा के पास पहुंचा तो वह एक ट्रक से टकरा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को धर्मजयगढ़ स्थित अस्पताल पहुंचाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू