लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस की छह प्रमुख समितियां गठित, वरिष्ठ नेताओं को मिली जगह

By भाषा | Updated: January 23, 2019 23:25 IST

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रत्नाकर महाजन के नेतृत्व में प्रचार एवं प्रकाशन समिति बनाई गई है जिसमें कुल 25 लोग शामिल हैं। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी इसके सह-अध्यक्ष हैं।

Open in App

कांग्रेस ने बुधवार रात महाराष्ट्र के लिए समन्वय समिति, चुनाव प्रचार समिति और घोषणा पत्र समिति सहित कुल छह प्रमुख समितियों का गठन किया जिनमें राज्य से जुड़े पार्टी के तकरीबन सभी वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गयी है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की।

कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में समन्वय समिति बनाई गई है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, पृथ्वीराज चव्हाण और सुशील कुमार शिंदे सहित कुल 29 सदस्य हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र से संबंधित कांग्रेस के सभी सचिव और राज्य इकाई के सभी अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष भी समिति का हिस्सा होंगे।

राज्य के लिए प्रदेश चुनाव समिति बनाई गई है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक और अविनाश पांडे सहित 31 सदस्य शामिल हैं। कुछ नेताओं को आमंत्रित सदस्य के तौर पर स्थान दिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की अध्यक्षता में 64 सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति बनाई गई है। इसमें भी राज्य से संबंधित तकरीबन सभी वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रत्नाकर महाजन के नेतृत्व में प्रचार एवं प्रकाशन समिति बनाई गई है जिसमें कुल 25 लोग शामिल हैं। पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी इसके सह-अध्यक्ष हैं।

वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा सदस्य कुमार केतकर की अध्यक्षता में मीडिया एवं संचार समिति बनाई गई है। इसमें 20 सदस्य शामिल हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की अगुवाई में 30 सदस्यीय घोषणा पत्र समिति का गठन किया गया है। इनके अलावा पांच सदस्यीय चुनाव प्रबंधन टीम और पांच सदस्यीय उप समिति भी बनाई गई है। राज्य में इस साल लोकसभा चुनाव के अलावा विधानसभा चुनाव भी हैं। 

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं