लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के बाल सुधार गृह से छह किशोर फरार

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:26 IST

Open in App

ब्रह्मपुर (ओडिशा), 22 नवंबर गंजाम जिले के बाल सुधार गृह से छह किशोर सोमवार तड़के खिड़की का ग्रिल तोड़कर और दीवार फांद कर फरार हो गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सामान्य तौर पर कानून की नजर में गलतियां करने वाले नाबालिगों (किशारों) को पहले जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (किशोर अदालत) में पेश किया जाता है और वहां से सरकारी बाल सुधारगृह भेज दिया जाता है।

बैद्यनाथपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राम कुमार मुर्मु ने बताया, ‘‘हमने बाल सुधार गृह के अधीक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।’’

मुर्मु ने बताया कि शुरूआती सूचना के अनुसार ब्रह्मपुर किशोर अदालत के तहत काम करने वाले गंजाम जिले के बाल सुधार गृह से छह किशोर सोमवार तड़के (रविवार देर रात) दो से तीन बजे के बीच फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि बाल सुधार गृह से भागने के बाद बच्चों ने शायद रेलवे ट्रैक का रास्ता चुना होगा। पुलिस ने उन किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।

सुधार गृह के प्रभारी अधीक्षक पी. आर. राव ने बताया कि फरार हुए किशोरों की उम्र 17 से 18 साल के बीच है, उनमें से दो गंजाम जिले, दो कोरापुट और एक-एक गजपति तथा पुरी जिलों के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि फरार किशोरों में से एक कथित रूप से हत्या के मामले में संलिप्त था जबकि अन्य चोरी के मामलों में। राव ने बताया कि इन सभी को एक साल से भी कम समय पहले सुधार गृह में लाया गया था।

घटना के वक्त बाल सुधारगृह में 116 किशोर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos