लाइव न्यूज़ :

छह न्यायाधीशों का अलग-अलग हाईकोर्ट में किया गया तबादला

By भाषा | Updated: November 9, 2018 05:14 IST

कानून मंत्रालय की अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा गया है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पवन कुमार भीमप्पा बजनत्री का स्थानांतरण कर्नाटक उच्च न्यायालय कर दिया गया है। इसी तरह उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद को झारखंड उच्च न्यायालय में तैनात दी गई है।

Open in App

देश के अलग- अलग उच्च न्यायालयों में छह न्यायाधीशों का बृहस्पतिवार को तबादला किया गया। इनमें न्यायमूर्ति निर्मलजीत कौर भी शामिल हैं जो 2008 में उनके घर पर रुपयों से भरा थैला रखे जाने के मामले में व्हिसलब्लोअर के तौर पर जानी जाती हैं।

कानून मंत्रालय की अलग-अलग अधिसूचनाओं में कहा गया है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पवन कुमार भीमप्पा बजनत्री का स्थानांतरण कर्नाटक उच्च न्यायालय कर दिया गया है। इसी तरह उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद को झारखंड उच्च न्यायालय में तैनात दी गई है।

कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान को तेलंगाना और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय भेजा गया है। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शत्रुघ्न पुजाहरी को उड़ीसा उच्च न्यायालय भेजा गया है।

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश राजीव शर्मा का तबादला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में किया गया है। राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायाधीश कौर को वापस पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय भेजा गया है।

वह वर्ष 2008 में घर पर नकद पहुंचाने के मामले में व्हिसलब्लोअर थीं। एक वकील के लिपिक ने गलती से न्यायमूर्ति कौर के घर के दरवाजे पर 15 लाख रुपये का पैकेट रख दिया था। उन्होंने पुलिस और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश को इसकी सूचना दी थी।

सीबीआई ने बाद में कथित रूप से पाया था कि धन उच्च न्यायालय के किसी अन्य न्यायाधीश के लिए था, जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

टॅग्स :कोर्टभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया