लाइव न्यूज़ :

तृणमूल के दो धड़ों में झड़प में छह लोग घायल

By भाषा | Updated: November 23, 2021 21:03 IST

Open in App

सूरी (पश्चिम बंगाल), 23 नवंबर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो धड़ों के बीच हुई झड़प में देसी बम फेंके जाने से छह लोग घायल हो गए। स्थानीय सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना दुबराजपुर थाना क्षेत्र के तहत गारा-पदुम गांव में हुयी जब प्रखंड विकास अधिकारी कार्यालय से एक टीम सरकारी आवास योजना को लेकर सर्वेक्षण के लिए इलाके का दौरा कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस दौरान देसी बम फेंके गए और अन्य हथियारों का "इस्तेमाल" किया गया। घायलों को सूरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा, "इस घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दो हथियार जब्त किए गए हैं। स्थिति अब नियंत्रण में है।"

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि पार्टी किसी भी तरह से इस घटना में शामिल नहीं थी।

तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुब्रत मंडल ने कहा, "यह कोई राजनीतिक झड़प नहीं थी, पुलिस को जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए।"

उधर दुबराजपुर से भारतीय जनता पार्टी विधायक अनूप साहा ने दावा किया कि विभिन्न प्रकार के भ्रष्टाचार में शामिल तृणमूल के दो गुट आपस में भिड़ गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकफ सीरप मामले में सीबीआई जांच नहीं कराएगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने कहा - अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

क्रिकेटटी20 विश्व कप से बाहर, क्यों छीनी गई वनडे टीम की कप्तानी?, इस खिलाड़ी के साथ खेलेंगे शुभमन गिल?

भारतगोवा जिला पंचायत चुनावः 50 में से 30 से अधिक सीट पर जीते भाजपा-एमजीपी, कांग्रेस 10, आम आदमी पार्टी तथा रिवोल्यूश्नरी गोअन्स पार्टी को 1-1 सीट

क्राइम अलर्टप्रेमी गौरव के साथ अवैध संबंध, पति राहुल ने देखा?, पत्नी रूबी ने प्रेमी के साथ मिलकर हथौड़े-लोहे की छड़ से हत्‍या कर ग्राइंडर से शव टुकड़े कर फेंका, सिर, हाथ और पैर गायब

भारतलोनावला नगर परिषदः सड़क किनारे फल बेचने वालीं भाग्यश्री जगताप ने मारी बाजी, बीजेपी प्रत्याशी को 608 वोट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोशल मीडिया ‘इंस्टाग्राम’ पर मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जुटी जांच में

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव: गठबंधन की कोई घोषणा नहीं?, राज-उद्धव ठाकरे में बातचीत जारी, स्थानीय निकाय चुनावों में हार के बाद सदमे में कार्यकर्त्ता?

भारतबिहार में सत्ताधारी दल जदयू के लिए वर्ष 2024–25 रहा फायदेमंद, मिला 18.69 करोड़ रुपये का चंदा, एक वर्ष में हो गई पार्टी की फंडिंग में लगभग 932 प्रतिशत की वृद्धि

भारतबिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- कांग्रेस की नीतियां देशहित के खिलाफ

भारतपुणे नगर निगम चुनावः भाजपा-शिवसेना को छोड़ कांग्रेस से गठजोड़ करेंगे अजित पवार?, एनसीपी प्रमुख ने सतेज पाटिल को किया फोन