लाइव न्यूज़ :

बंगाल में बम धमाके में छह घायल

By भाषा | Updated: March 6, 2021 10:48 IST

Open in App

कोलकाता, छह मार्च पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक बम विस्फोट में कम से कम छह लोग उस समय घायल हो गये जब वे कथित रूप से बम बना रहे थे । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना गोसाबा इलाके में एक घर में शुक्रवार रात हुयी ।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि वे एक राजनीतिक दल से जुड़े हैं । उन्होंने बताया कि उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घायलों के परिजनों ने दावा किया कि सभी छह घायल भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हैं और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन पर उस समय हमला किया जब वे लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे ।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हम उनके परिजनों के दावे से अवगत हैं । ऐसा प्रतीत होता है कि वे लोग बम बना रहे थे जब विस्फोट हुआ । हम मामले की जांच कर रहे हैं और स्थानीय लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं