लाइव न्यूज़ :

हिमस्खलन में नौसेना के पांच पर्वतारोहियों समेत छह लापता

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:02 IST

Open in App

गोपेश्वर, एक अक्टूबर चमोली जिले में स्थित माउंट त्रिशूल पर आरोहण के दौरान शुक्रवार सुबह हुए हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद से भारतीय नौसेना के पांच पर्वतारोही और एक कुली लापता हैं ।

पर्वतारोहियों की खोज में उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) का एक बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है जिसका नेतृत्व संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट कर रहे हैं ।

निम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय नौसेना की एडवेंचर विंग ने सुबह करीब 11 बजे राहत एवं बचाव के लिए निम के तलाश एवं बचाव दल से मदद मांगी। लापता पर्वतारोहियों की खोज के लिए सेना का बचाव दल भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है ।

स्थानीय प्रशासन को इस बारे में हालांकि, अभी कोई अधिकृत जानकारी नहीं मिली है । चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन के जोशी ने कहा कि अभी इस बारे में उनके पास कोई अधिकृत सूचना नहीं है लेकिन मामले से संबंधित सूचना जुटाई जा रही है।

बताया जा रहा है कि नौसेना का 20 सदस्यीय पर्वतारोही दल करीब 15 दिन पहले 7,120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे दल चोटी फतह करने के लिए आगे बढ़ा । इसी दौरान हिमस्खलन हुआ जिसकी चपेट में नौसेना के पांच पर्वतारोही और एक कुली आ गए तथा घटना के बाद से उनका कुछ पता नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां