लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर से छह गांजा तस्कर गिरफ्तार, करीब 252 किलोग्राम गांजा जब्त

By भाषा | Updated: September 24, 2021 23:50 IST

Open in App

नोएडा, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने शुक्रवार को गौतमबुद्ध नगर जिले से छह कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 251.6 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि उसे सूचना मिली कि गांजा तस्कर आंध्र प्रदेश व ओडिशा से गांजा लाकर एनसीआर में बेच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सूरजपुर थाने की पुलिस के साथ एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई की, तथा फिरोज खान, अमित, जितेंद्र कुमार सविता, महेश, सचिन व सोनू नामक छह गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। नारायण के मुताबिक इनके पास से 251 किलोग्राम 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी बाजार में कीमत करीब सवा करोड़ रुपये है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से गांजा तस्करी में प्रयोग होने वाली महिंद्रा पिकअप, एक शिफ्ट डिजायर कार, तीन मोबाइल फोन आदि बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान फिरोज खान ने बताया कि वह साहिबाबाद क्षेत्र में सब्जी बेचता है, तथा उसी की आड़ में वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांजा तस्करी का धंधा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो