गुरुग्राम में उपद्रव करने के आरोप में छह विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
By भाषा | Updated: January 1, 2020 06:27 IST2020-01-01T06:27:30+5:302020-01-01T06:27:30+5:30
नववर्ष समारोह से पहले गुरुग्राम के एमजी रोड पर उपद्रव करने और राहगीरों को अपशब्द कहने के लिए छह विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)
नववर्ष समारोह से पहले गुरुग्राम के एमजी रोड पर उपद्रव करने और राहगीरों को अपशब्द कहने के लिए छह विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि इन महिलाओं को सोमवार की रात सिटी कोर्ट क्षेत्र से उस समय गिरफ्तार किया गया जब गश्त कर रही पुलिस टीम ने उनकी गतिविधियों को देखा।
गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने बताया कि पांच आरोपी महिलाएं केन्याई नागरिक हैं जबकि एक अन्य युगांडा की है। अधिकारी ने कहा, ‘‘यह भी पता चला है कि ये महिलाएं बिना वैध वीजा और पासपोर्ट के भारत में रह रही थी। इनके खिलाफ इस संबंध में भी एक मामला दर्ज किया गया है।’’