लाइव न्यूज़ :

केजीएमयू कुलपति कार्यालय के छह कर्मचारी हुए कोविड-19 संक्रमित

By भाषा | Updated: April 7, 2021 19:08 IST

Open in App

लखनऊ, सात अप्रैल उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में 39 डॉक्टरों के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद बुधवार को संस्थान के कुलपति कार्यालय में कार्यरत छह कर्मचारियों में भी इस संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि केजीएमयू के कुलपति कार्यालय में कार्यरत छह कर्मचारियों में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि ये सभी गैर चिकित्सकीय पदों पर कार्यरत हैं और ये सभी कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इससे पहले केजीएमयू के 39 डॉक्टरों में भी कोविड-19 संक्रमण पाया गया था।

केजीएमयू के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ विपिन पुरी गत मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण की जद में आए थे। वहीं, चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डी. हिमांशु सोमवार को संक्रमित हुए थे।

पिछले तीन दिनों के दौरान केजीएमयू के कुल 39 डॉक्टर कोविड-19 संक्रमित हो चुके हैं। कुलपति और चिकित्सा अधीक्षक दोनों ने ही कोविड-19 टीके की दोनों खुराक ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां