लाइव न्यूज़ :

करलापट वन अभयारण्य में 14 दिन के भीतर छह हाथियों की मौत

By भाषा | Updated: February 15, 2021 10:52 IST

Open in App

भवानीपाटणा, 15 फरवरी ओडिशा के कालाहांडी जिले के करलापट वन्यजीव अभयारण्य में एक जलाशय के नजदीक एक और हथिनी मृत पाई गई। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस महीने 14 दिन के भीतर करलापट वन्यजीव अभयारण्य में पांच हथिनी और हाथी के एक बच्चे की मौत हुई है। साल 2018 की गणना के अनुसार अभयारण्य में 17 हाथी मौजूद थे।

कालाहांडी के दक्षिणी संभाग के संभागीय वन अधिकारी अशोक कुमार और उनकी टीम तथा पशु चिकित्सक इस क्षेत्र में निगरानी के उद्देश्य से जुटे हैं। अधिकारी ने बताया, ‘‘हाथियों की मौत हेमरिज सेप्टीसीमिया’ की वजह से हुई।

हालांकि, उन्होंने कहा कि अभयारण्य में अन्य जानवरों की मौत और निकटतम गांवों से जंगल में प्रवेश करने वाले मवेशियों की भी इस वजह से मौत की खबर नहीं है।

ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वन्यजीव स्वास्थ्य केंद्र के समन्वयक, भुवनेश्वर निरंजन साहू ने करलापट का मुआयना करने के बाद कहा, ‘‘ हाथी की मौत एचएस की वजह से होना जान पड़ता है। एक हाथी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और प्रयोगशाला रिपोर्ट भी एचएस की तरफ ही इशारा करती है।’’

साहू ने बताया कि अगर मवेशियों का टीकाकरण नहीं हुआ हो तो वह इस बीमारी से संक्रमित हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि शायद यह पहला मामला है जब हाथी भी इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि अभयारण्य के भीतर स्थित गांवों में पालतू मवेशियों का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है और वन कर्मियों की मदद के जरिए पशु चिकित्सक संक्रमण मुक्त करने का काम भी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos