लाइव न्यूज़ :

मशहूर ट्यूलिप गार्डन में छह-दिवसीय उत्सव शुरू

By भाषा | Updated: April 3, 2021 22:44 IST

Open in App

श्रीनगर, तीन अप्रैल डल झील के किनारे स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में शनिवार को छह दिवसीय उत्सव की शुरुआत हुयी और इस दौरान रैपर बादशाह सहित कई प्रसिद्ध गायकों ने अपने गानों से दर्शकों का मन मोह लिया।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की मौजूदगी में ट्यूलिप उत्सव का उद्घाटन किया। ट्यूलिप गार्डन को दो साल बाद पिछले महीने आम लोगों के लिए खोला गया था।

कार्यक्रम के पहले दिन स्थानीय लोगों के साथ-साथ सैकड़ों पर्यटक बाग में आए और पर्यटन एवं फूलों की खेती से संबंधित (फ्लोरीकल्चर) विभागों द्वारा आयोजित उत्सव का हिस्सा बने।

तीस हेक्टेयर में फैले बाग में 62 किस्मों के करीब 15 लाख फूल खिल रहे हैं और दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।

केंद्र शासित प्रदेश के स्थानीय गायकों सहित कई कलाकारों ने अपने कार्यक्रम पेश किए लेकिन गायक बादशाह के गानों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने अपना मशहूर गीत "अभी तो पार्टी शुरु हुई है" भी गाया जिसका पर दर्शकों ने उत्साह के साथ आनंद लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट