लाइव न्यूज़ :

देवघर से छह साइबर अपराधी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 27, 2021 00:29 IST

Open in App

देवघर, 26 सितंबर झारखंड के देवघर से पुलिस ने रविवार को छह कथित साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सुमित प्रसाद ने यहां बताया कि जिले के सारवां थाना क्षेत्र के ग्राम- ललुवाडीह, पहारिया तथा नगर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर मोहल्ले में छापेमारी कर रविवार को छः साइबर ठगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया है कि गिरफ्तार आरोपी मुख्य रूप से लॉटरी के नाम पर झांसा देकर ठगी करते थे।

प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 16 मोबाइल फोन, 22 सिम और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत ललुवाड़ी ग्राम निवासी बसरूद्दीन अंसारी (19) और फुरकान अंसारी (21), पहरिया गांव निवासी गुलशन दास (19) और गौतम दास (19), सोनाराठाढी थानाक्षेत्र के खपचोवा ग्राम निवासी केशव कान्त कुमार (19) और गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के जरीडीह ग्राम निवासी अजय कुमार वर्मा (23) के तौर पर की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन