लाइव न्यूज़ :

ओडिशा: दो हफ्ते में अज्ञात कारणों गांव के छह बच्चों की मौत

By भाषा | Updated: November 11, 2019 06:02 IST

सीडीएमओ ने कहा कि सात बच्चों का कालीमेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है और उनके रक्त के नमूने को जांच के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा के मलकानगिरी जिले के एक गांव में पिछले एक पखवाड़े में कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई और सात अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) अजय कुमार बैठा ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

ओडिशा के मलकानगिरी जिले के एक गांव में पिछले एक पखवाड़े में कम से कम छह बच्चों की मौत हो गई और सात अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी (सीडीएमओ) अजय कुमार बैठा ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

उन्होंने बताया कि पिछले दो हफ्ते में कालीमेला प्रखंड के तमनपल्ली गांव में छह महीने से चार वर्ष तक के बच्चों की मौत हुई।

सीडीएमओ ने कहा कि सात बच्चों का कालीमेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है और उनके रक्त के नमूने को जांच के लिए भुवनेश्वर भेजा गया है।

बैठा ने कहा कि सभी ने बुखार, ठंड, कफ, चक्कर आना और उल्टी की शिकायत की थी।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के एक दल को गांव में भेजा गया है और वहां स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रतीत होता है कि ग्रामीणों की लापरवाही के कारण बच्चों की मौत हुई जो उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाने के बजाए नीम हकीमों के पास ले गए।’’ 

 

टॅग्स :ओड़िसालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया