लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाल सुधार गृह से छह बच्चे फरार

By भाषा | Updated: July 13, 2021 21:29 IST

Open in App

औरंगाबाद, 13 जुलाई बिहार के औरंगाबाद जिले के सदर प्रखंड स्थित एक बाल सुधार गृह से छह बच्चे फरार हो गए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने मंगलवार को बताया कि फरार बच्चों के परिवारों से भी संपर्क किया जा रहा है।

सूचना मिलने पर औरंगाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार, जिला बाल संरक्षण के सहायक निदेशक संतोष चौधरी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

बाल संरक्षण के सहायक निदेशक संतोष चौधरी ने बताया कि सोमवार सुबह ये बच्चे उक्त बाल सुधार गृह के शौचालय के ऊपर की खिड़की को तोड़कर बाहर निकले और चादर के सहारे चारदीवारी फांदकर फरार हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस मामले में गृह के सभी सुरक्षागार्ड से स्पष्टीकरण मांगा गया है। फरार बच्चों में गया एवं जहानाबाद जिला के दो-दो बच्चे तथा पटना एवं बक्सर जिले का एक-एक बच्चा शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि फरार सभी बच्चे 18 वर्ष से कम उम्र के हैं और उनकी संलिप्तता आपराधिक मामलों में रही है। ये सभी बच्चे आठ जुलाई को शेखपुरा जिला बाल गृह से यहां लाए गए थे। विदित हो कि शेखपुरा से 21 बच्चों को यहां लाकर रखा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान