इंदौर के बाल सुधार गृह से छह लड़के फरार

By भाषा | Updated: November 15, 2021 15:48 IST2021-11-15T15:48:39+5:302021-11-15T15:48:39+5:30

Six boys absconding from Indore's Children's Correctional Home | इंदौर के बाल सुधार गृह से छह लड़के फरार

इंदौर के बाल सुधार गृह से छह लड़के फरार

इंदौर (मध्यप्रदेश), 15 नवंबर इंदौर के बाल सुधार गृह में रखे गए छह लड़कों के खिड़की तोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है।

शहर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) निहित उपाध्याय ने सोमवार को बताया कि हीरा नगर क्षेत्र के बाल सुधार गृह की खिड़की तोड़कर शनिवार रात छह लड़के फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि इन लड़कों के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संगीन अपराधों के मामले अलग-अलग अदालतों में लम्बित हैं।

सीएसपी ने बताया कि बाल सुधार गृह से फरार लड़कों में इंदौर के साथ ही बड़वानी, देवास तथा खंडवा के निवासी शामिल हैं और इन जिलों की पुलिस को भी उनके भागने की सूचना दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि फरार लड़कों के बारे में अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है और उनकी तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Six boys absconding from Indore's Children's Correctional Home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे