लाइव न्यूज़ :

एनआईएफ पुरस्कार के लिए अंतिम सूची में छह किताबों ने बनाई जगह

By भाषा | Updated: November 10, 2021 17:01 IST

Open in App

बेंगलुरु, 10 नवंबर महात्मा गांधी, प्रथम विश्व युद्ध में भाग लेने वाले भारतीय सैनिक, नरेंद्र मोदी से पहले की भारतीय जनता पार्टी, नक्सलवाद, आपातकाल और दादाभाई नौरोजी के जीवन जैसे विषयों पर आधारित किताबों ने इस वर्ष ‘कमलादेवी चट्टोपाध्याय एनआईएफ बुक प्राइज’ के लिए अंतिम सूची में जगह बनाई है।

न्यू इंडिया फाउंडेशन (एनआईएफ) ने बुधवार को यहां पुरस्कार के चौथे संस्करण के लिए बनाई गई अंतिम सूची की घोषणा की। ये छह किताबें हैं-आशुतोष भारद्वाज (हार्पर कॉलिन्स) की ‘‘द डेथ स्क्रिप्ट: ड्रीम्स एंड डेल्यूजन्स इन नक्सल कंट्री’’, क्रिस्टोफ जाफरलॉट और प्रतिनव अनिल (हार्पर कॉलिन्स) की ‘‘इंडियाज फर्स्ट डिक्टेटरशिप: द इमरजेंसी, 1975-77’’, दिनयार पटेल की ‘‘नौरोजी : पायनियर ऑफ इंडियन नेशनलिज्म’’ (हार्वर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस), सुमति रामास्वामी (रोली बुक्स) की ‘‘गांधी इन द गैलरी: द आर्ट ऑफ डिसऑबिडियेंस’’, राधिका सिंघा (हार्पर कॉलिन्स) की ‘‘द कुलीज ग्रेट वॉर: इंडियन लेबर इन ए ग्लोबल कॉन्फ्लिक्ट 1914-1921’’ और विनय सीतापति की ‘‘जुगलबंदी: द बीजेपी बिफोर मोदी’’ (पेंगुइन रैंडम हाउस)।

पुरस्कार विजेता की घोषणा एक दिसंबर को की जाएगी। वर्ष 2018 से दिए जा रहे पुरस्कार में 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

पिछले साल यह पुरस्कार संयुक्त रूप से अमित आहूजा और जयराम रमेश को दिया गया था। यह पुरस्कार 2019 में ओर्नित शनि और 2018 में मिलन वैष्णव को दिया गया।

पुरस्कार का नाम कमलादेवी चट्टोपाध्याय के नाम पर रखा गया है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, महिला आंदोलन, शरणार्थी पुनर्वास और भारतीय रंगमंच और हस्तशिल्प के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो