लाइव न्यूज़ :

जालौन में छह एटीएम हैकर गिरफ्तार, 49 कार्ड बरामद

By भाषा | Updated: January 15, 2021 22:05 IST

Open in App

जालौन (उप्र), 15 जनवरी जालौन जिले की कालपी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एटीएम हैक कर उससे रुपये निकलने के मामले में छह हैकरों को गिरफ्तार किया है।

कालपी कोतवाली के निरीक्षक (अपराध) उमाकांत ओझा ने बताया कि एटीएम को हैक कर उनसे रुपये निकाले जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में कालपी कस्बे में बैंक ऑफ बड़ौदा की टरननगंज शाखा के पास से शुक्रवार दोपहर अरविंद उर्फ अवध बिहारी, गुड्डू उर्फ कमलेश, श्याम बाबू, अनिल निषाद, दीपेंद्र निषाद और सर्वेश निषाद को संदिग्ध अवस्था में पकड़ कर तलाशी ली गयी तो उनके कब्ज़े से 49 एटीएम कार्ड, आठ मोबाइल फोन और लोगों के खातों से निकले गए 45 हजार रुपये बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने स्वीकार किया कि वे एटीएम मशीन को हैक कर लोगों के खाते से रुपये निकालते थे। यह रुपये आज ही कई खातों से निकाले गए थे।

ओझा ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सभी युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, आटा थाना क्षेत्र की पुलिस ने अकबरपुरा कस्बे में एटीएम मशीन से छेड़खानी करने के आरोप में दो युवकों नीलेश और जितेंद्र पाल को गिरफ्तार किया है, जबकि उनका एक साथी रंजीत भाग गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग