लाइव न्यूज़ :

मधुबनी नरसंहार के मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:33 IST

Open in App

मधुबनी, आठ अप्रैल बिहार के मधुबनी जिले में होली के दिन पांच लोगों की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बृस्पितिवार को बताया कि बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव से हत्याकांड के कथित मास्टरमाइंड प्रवीण झा समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।

उल्लेखनीय है कि 29 मार्च को होली के दिन हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर और धारदार हथियार से हमला कर सीमा सुरक्षा बल में जमादार पद तैनात राणा प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ बीरू सिंह, अमरेंद्र सिंह एवं रुद्र नारायण सिंह की कथित रूप से हत्या कर दी थी । मामले में गंभीर रूप से जख्मी मनोज सिंह का इलाज पटना मेडिकल कालेज अस्पताल में जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने हालांकि इस वारदात का कारण एक तालाब से मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद बताया है जबकि मीडिया के एक वर्ग में इसे सामूहिक हत्या की संज्ञा देते हुए दो प्रमुख जातियों - ब्राह्मणों और राजपूतों - के बीच क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर संघर्ष बताया गया है ।

विपक्षी राजद ने नीतीश कुमार सरकार पर प्रहार करते हुए दावा किया था कि पुलिस हत्यारों को ‘‘बचाने‘‘ की कोशिश कर रही है क्योंकि उन्हें एक शक्तिशाली स्थानीय भाजपा नेता का संरक्षण प्राप्त है ।

राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट किया कि संवाददाता सम्मेलन बुला कर वह प्रशासन और अपराधियों के बीच मिलीभगत का खुलासा करने जा रहे थे । उन्होंने आरोप लगाया कि इससे 10 मिनट पहले ही पुलिस ने गिरफ्तारियों की घोषणा की । उन्होंने कहा कि यही विपक्ष की ताकत है।

तेजस्वी इससे पहले छह अप्रैल को मधुबनी जाकर मृतक के परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे