लाइव न्यूज़ :

मधुबनी नरसंहार के मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 8, 2021 19:24 IST

Open in App

मधुबनी, आठ अप्रैल बिहार के मधुबनी जिले में होली के दिन पांच लोगों की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी समेत छह लोगों को भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

मधुबनी के पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश ने बृस्पितिवार को बताया कि बिस्फी थाना क्षेत्र के एक गांव से हत्याकांड के कथित मास्टरमाइंड प्रवीण झा समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।

उल्लेखनीय है कि 29 मार्च को होली के दिन हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर और धारदार हथियार से हमला कर सीमा सुरक्षा बल में जमादार पद पर तैनात राणा प्रताप सिंह, रणविजय सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ बीरू सिंह, अमरेंद्र सिंह एवं रुद्र नारायण सिंह की कथित रूप से हत्या कर दी थी । मामले में गंभीर रूप से जख्मी मनोज सिंह का इलाज पटना मेडिकल कालेज अस्पताल में जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने हालांकि इस वारदात का कारण एक तालाब से मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद बताया है जबकि मीडिया के एक वर्ग में इसे सामूहिक हत्या की संज्ञा देते हुए दो प्रमुख जातियों - ब्राह्मणों और राजपूतों - के बीच क्षेत्र में वर्चस्व को लेकर संघर्ष बताया गया है ।

विपक्षी राजद ने नीतीश कुमार सरकार पर प्रहार करते हुए दावा किया था कि पुलिस हत्यारों को ‘‘बचाने‘‘ की कोशिश कर रही है क्योंकि उन्हें एक शक्तिशाली स्थानीय भाजपा नेता का संरक्षण प्राप्त है ।

राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ट्वीट किया कि संवाददाता सम्मेलन बुला कर वह प्रशासन और अपराधियों के बीच मिलीभगत का खुलासा करने जा रहे थे । उन्होंने आरोप लगाया कि इससे 10 मिनट पहले ही पुलिस ने गिरफ्तारियों की घोषणा की । उन्होंने कहा कि यही विपक्ष की ताकत है।

तेजस्वी इससे पहले छह अप्रैल को मधुबनी जाकर मृतक के परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह