लाइव न्यूज़ :

असम के मंत्री सरमा की छवि 'खराब' करने के आरोप में 4 पत्रकारों समेत छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 18, 2021 00:32 IST

Open in App

गुवाहाटी, 17 फरवरी असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बदनाम करने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने बुधवार को चार पत्रकारों सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। चार पत्रकारों में एक महिला पत्रकार भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने ‘‘गलत मंशा’’ से मंत्री और उनकी बेटी की एक तस्वीर साझा की थी।

मंत्री की पत्नी ने पोक्सो कानून के तहत यहां दिसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद गुवाहाटी नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

गुवाहाटी शहर के पुलिस आयुक्त मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने पीटीआई -भाषा को बताया कि स्थानीय समाचार वेबसाइट ‘प्रतिबिंब लाइव’ के प्रधान संपादक तौफीकुद्दीन अहमद और समाचार संपादक आसिफ इकबाल हुसैन को “साजिश” की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा दो अन्य कर्मचारियों नजमुल हुसैन और नुरुल हुसैन को हिरासत में लिया गया है।

उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने कहा कि दो अन्य पत्रकारों शिवसागर में 'स्पॉटलाइट अस ' के नांग नोयोनमोनी गोगोई और 'बोडोलैंड टाइम्स' की पुली मुचाहेरी को भी इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह राजनीतिक साजिश का स्पष्ट मामला है और यह गिरी हुयी मानसिकता को दर्शाता है जिसमें उनकी नाबालिग बेटी को भी नहीं छोड़ा गया।

उन्होंने कहा, “मेरे विरोधियों द्वारा सभी मोर्चों पर मुझ पर हमला किया गया है लेकिन उनका कोई प्रभाव नहीं पड़ा तो उन्होंने मेरी छवि खराब करने के लिए अलग रणनीति अपनाई। मैं हाल में इस पर गौर कर रहा हूं।’’

सरमा ने कहा कि गलत मंशा से पोस्ट की गयी तस्वीर परेशान करने वाली थी और “हम पूरी रात नहीं सो पाए।’’

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) जीपी सिंह ने कहा कि पुलिस यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) अधिनियम के सख्त प्रावधानों के तहत ऐसे सभी प्रयासों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

अधिकारी ने कहा कि उन सभी को दिसपुर थाने में दर्ज एक मामले के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

सिंह ने कहा कि ऐसे सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने सोशल मीडिया मंचों का उपयोग किसी भी तरह से इस साजिश को आगे बढ़ाने के लिए किया है।

वेबसाइट ने मंत्री द्वारा बेटी को गले लगाने की एक तस्वीर साझा की थी। इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

बाद में वेबसाइट ने इस बात के लिए माफी मांगी कि उसने यह जिक्र नहीं किया था कि फोटो में दिख रही लड़की मंत्री की बेटी है।

पुलिस ने कहा कि पोस्ट वायरल करने वालों की पहचान के लिए मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा