लाइव न्यूज़ :

अंगूठे का फर्जी क्लोन बनाकर बैंक खातों से रुपये निकालने वाले छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 22, 2021 22:51 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 22 फरवरी शाहजहांपुर जिले में बैंक खातों से फर्जी अंगूठे का क्लोन बनाकर धनराशि निकाल लेने वाले सक्रिय गिरोह के चार बैंक मित्रों समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को बताया नौ फरवरी को जलालाबाद तहसील दिवस में 75 वर्षीय एक वृद्ध ने शिकायत की कि उसके खाते से प्रधानमंत्री किसान निधि का आया दो हजार रुपए किसी ने निकाल लिया है, वृद्ध ने कहा, ‘‘मैं बहुत परेशान हूं साहब हमारे रुपए दिलवा दीजिए’’ जिस पर जिलाधिकारी ने अपने पास से दो हजार रुपए वृद्ध रामरतन को दे दिए।

जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि इसके बाद उन्होंने तहसील दिवस में मौजूद बैंक प्रबंधक को उस आईडी का पता लगाने का निर्देश दिया जिससे पैसा निकाला गया था इसके बाद बैंक प्रबंधक ने जांच पड़ताल में हुकुम सिंह नामक बैंक मित्र को लाकर जिलाधिकारी के समक्ष पुलिस को सौंप दिया।

पुलिस महानिरीक्षक बरेली जोन राजेश कुमार पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के पास आयी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए थाना जलालाबाद प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई जिसमें जलालाबाद क्षेत्र के चार बैंक मित्र शिवराम, सुनील त्रिपाठी, गौरव तथा हुकुम सिंह समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों के हवाले से पांडे ने बताया कि वह ग्लू गन से अंगूठे का क्लोन बनाकर उसके बाद फेवीकोल से अंगूठे का नमूना बना लेते थे तथा सरकारी योजनाओं का आया गरीबों का पैसा निकाल लेते थे, इस मामले में थाना जलालाबाद में चार मामले दर्ज भी किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कंप्यूटर ग्लू गन तथा खातेदारों के अंगूठे के नमूने तथा मोहर आदि बरामद की है।

पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि इनके बाकी अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह