लाइव न्यूज़ :

फर्जी विदेशी मुद्रा व्यापार योजना से निवेशकों को ठगने के आरोप में छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 9, 2021 21:13 IST

Open in App

पालघर (महाराष्ट्र), नौ जुलाई महाराष्ट्र के पालघर जिले में फर्जी विदेशी मुद्रा व्यापार योजना में ऑनलाइन निवेश करने का प्रलोभन देकर कई लोगों के साथ लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त डॉ महेश पाटिल ने कहा कि यह गिरोह वसई शहर के अंबादी रोड इलाके में एक रिहायशी इलाके से एक 'कॉल सेंटर' चलाता था। उन्होंने कहा कि आरोपी देश भर में लोगों को फोन करते और उन्हें मोबाइल भुगतान ऐप के जरिए विदेशी मुद्रा व्यापार में निवेश करने को कहते।

पाटिल ने कहा कि आरोपियों ने लोगों से पैसे लेने के लिए विभिन्न बैंकों में 10 खातों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस और साइबर प्रकोष्ठ के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कॉल सेंटर पर छापा मारा और उसके मालिक आदिल मेमन (28), हुसैन बुंदीवाला (22), हुफेज़ा बहानेरवाला (23), मुर्तज़ा बंदरपुरवाला (19), अब्देली इज़ी (21) और हुसैन संजानवाला (23) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उनके पास से 16 मोबाइल फोन और 48 सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। उनके खिलाफ शुक्रवार को सूचना प्रौद्योगिकी कानून के अलावा भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि झारखंड में जमशेदपुर के सोनारी थाने में भी आरोपी के खिलाफ ऐसा ही एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए