लाइव न्यूज़ :

पति की हत्या के आरोप में पत्नी सहित छह आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 25, 2021 16:26 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र) 25 सितंबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की थाना हथिगवां पुलिस ने क्षेत्र के सुनियावां गांव स्थित नहर में पति की हत्या कर शव फेंकने के आरोप मे पत्नी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) रोहित मिश्र ने बताया कि थाना हथिगवां के सुनियावां गांव स्थित नहर से पिछली 18 सितंबर को एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान जिले के दिखतन का पुरवा कोर्रही गांव निवासी कन्हैया सरोज उर्फ़ रमाशंकर के रूप में की गयी और मरने वाले की पत्नी सपना सरोज की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया l

उन्‍होंने बताया कि पुलिस की विवेचना मे छह आरोपियों के नाम प्रकाश आने के बाद विभिन्न स्थानों से शुक्रवार को पत्नी सपना, सपना के भाई गोविन्द, डब्लू सरोज, मोहित कुमार, नदीम एवं शिवकुमार को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त रस्सी और एक जोड़ी सोने का झुमका बरामद किया l

पूछताछ मे सपना सरोज ने बताया कि '' मेरा पति नशे का आदी था, मुझे और बच्चो को मारता पीटता था, जिसके कारण आए दिन परिवारिक कलह होती रहती थी l''

सपना ने पुलिस को बताया कि उसने अपने भाई गोविन्द के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी और 15 सितंबर को उसका भाई अपने चार साथियों के साथ पहुंचा और रोड पर मंदिर के पास उसके पति की रस्सी से गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को सुनियावां नहर मे फेंक दिया।

एएसपी ने बताया कि आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार किया है, जिन्‍हें गिरफ़तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्‍हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह