लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लोगों से वसूली करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी सोशल मीडिया पर दोस्ती करने के बाद फर्जी अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर वसूली करने वाले एक गिरोह के छह लोगों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों की पहचान वारिस (28), रईस (22), अनय खान (21), वहीद (23), मुफीद (30) और अकरम (21) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी राजस्थान के भरतपुर में एक गांव से यह वसूली गिरोह चला रहे थे।

पुलिस के मुताबिक फेसबुक पर गिरोह के लोग फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से दोस्ती करते थे। कुछ दिन बातचीत के बाद वीडियो कॉल कर फुटेज रिकॉर्ड कर लिया जाता और फिर उसमें छेड़छाड़ कर अश्लील सामग्री डाल दी जाती थी। इसके बाद ऐसे वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट करने की धमकी देकर लोगों को डराया जाता था।

पुलिस ने बताया आरोपियों के मोबाइल फोन से 40 लोगों के इस तरह के वीडियो फुटेज मिले हैं ।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने लोगों से 25 लाख रुपये ठग लिए । गिरोह से जुड़े 10 बैंक खातों की पहचान की गयी और उसपर रोक लगा दी गयी है।

उन्होंने बताया कि गिरोह के बारे में पिछले कुछ हफ्ते में मिली शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस की साइबर प्रकोष्ठ इकाई जांच कर रही थी।

दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (साइबर प्रकोष्ठ) अन्येश राय ने कहा, ‘‘शिकायतों के मुताबिक फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंचों पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क किया जाता था। इसके बाद वाट्सऐप से वीडियो कॉल करने को कहा जाता। कॉल के दौरान अश्लील क्लिप दिखाए जाते थे और फिर इस कॉल को रिकार्ड कर लिया जाता था।’’

उन्होंने बताया कि गिरोह के आरोपी 2,000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की मांग करते थे। तकनीक का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों के ठिकानों का पता लगाया गया। बाद में राजस्थान में भरतपुर पुलिस के सहयोग से आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग