लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में परिस्थितियां तीसरा मोर्चा गठित करने के अनुकूल: कमल हासन

By भाषा | Updated: February 21, 2021 22:20 IST

Open in App

चेन्नई, 21 फरवरी अभिनेता से राजनेता बने कमल हासन ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उनके नेतृत्व में तीसरा मोर्चा गठित किए जाने की संभावना है।

चेन्नई के एक निजी कॉलेज में अपनी पार्टी मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के चौथे स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हासन ने इस बात के भी संकेत दिए कि अगर द्रमुक के शीर्ष नेतृत्व की ओर से गठबंधन की पेशकश की जाए तो वह इस पर विचार कर सकते हैं।

राज्य में उनकी अगुवाई में तीसरे मोर्चे के गठन की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में हासन ने संवाददाताओं से कहा, '' मुझे लगता है कि तीसरा मोर्चा गठित हो सकता है। परिस्थितियां इसके अनुकूल हैं। ऐसा जल्द ही हो सकता है।''

सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक-भाजपा और द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन ने पहले ही विधानसभा चुनाव के लिए अभियानों की शुरुआत कर दी है।

एमएनएम ने भी रविवार से पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को आवेदन जारी करना शुरू किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह